Friday, December 14, 2012

INDIAN Breakfast Special Recipe in Hindi: पनीर पालक परांठा


Palak Paneer Paratha Recipe in Hindi
Ingredients For Palak Paneer Paratha-पालक पनीर परांठा बनाने की सामग्री:
डेढ़ कप मैदा, डेढ़ कप गेंहू का आटा, 2 कप पालक, आधा टी स्पून नीबू का रस, 2 टे.स्पून घी, 1 टी स्पून नमक.

भरावन के लिए:
1 कप पनीर, 1 कप बंदगोभी, 2 टे.स्पून हरा धनिया, 3-4 हरी मिर्च, चौथाई टी स्पून लाल मिर्च.

कितने लोगों के लिए : 4

Palak Paneer Paratha Recipe: पालक पनीर परांठा बनाने की विधि
पनीर को मैश कर लें, बंदगोभी को कस लें. हरा धनिया और हरी मिर्च को बारीक काट लें. पालक में नींबू का रस और थोड़ा सा पानी डालकर मिक्सर में पीस लें. आटे में नमक, घी और पालक का मिश्रण डालकर गूंध लें.

अब गुंधे हुए आटे की लोइयां बना लें. लोई को थोड़ा सा बेल कर उसमें भरावन की सामग्री डालकर अच्छी तरह बंद कर लें और बेलकर गर्म तवे पर घी लगाकर सेक लें. गर्मागर्म परांठा दही के साथ सर्व करे.

और अधिक जाननें के लिए यहां क्लिक करें  : http://homerecipes.jagranjunction.com/